बलात्कार और यौन उत्पीड़न क्या है
बलात्कार और यौन उत्पीड़न दोनों का मतलब उस यौन संपर्क से है जो कि एक महिला नहीं चाहती है। बलात्कार किसी भी समय एक पुरुष का एक महिला की सहमति के बिना उसकी योनि, गुदा, या मुँह में अपने लिंग, उंगली, या कोई भी वस्तु डालना है।
बलात्कार को कभी कभी यौन 'हमला' भी कहा जाता है क्योंकि यह हिंसा का ही एक प्रकार है, जिसमें यौन संबंध का उपयोग हथियार के जैसा किया जाता हो। यौन उत्पीड़न में बलात्कार और अवांछित यौन संपर्क के अन्य प्रकार शामिल हो सकते हैं।
कुछ लोगों को लगता है कि मजबूरन यौन संबंध केवल तब बलात्कार होता है जब अगर पुरुष एक औरत को महिला को मारता-पीटता है या उसे बेहोश कर देता है। उन्हें लगता है उस महिला को भागने के लिये कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपनी जान जोखिम में डाल देनी चाहिये बजाय इसके की वह अपना बलात्कार होने दे। लेकिन फिर भी अगर एक महिला वापस लड़ती नहीं है, तो भी यह बलात्कार ही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उसकी क्या प्रतिक्रिया होती है, अगर इसमें उसकी मर्जी नहीं थी, तो यह बलात्कार ही है, और यह किसी भी तरह से उसकी गलती नहीं है। बलात्कार यौन हिंसा है। महिलाओं को इसके लिए दोषी नहीं दिया जा सकता है।